Murgi Saanp Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग थर्रा जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी क्यूट होते हैं और लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में सांप और मुर्गी का एक ऐसा वीडियो (Murgi Saanp Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका कलेजा भी कांप जाएगा।
मुर्गी ने सांप की हवा कर दी टाइट, (Photo Credit- Instagram)
इंसान हो या फिर जानवर सभी मां को अपने बच्चों से प्यार होता है। इतना ही नहीं बच्चों के लिए मां जान भी न्यौछावर करने के लिए तैयार रहती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक मुर्गी बच्चों के साथ खेल रही होती है। तभी एक जहरीला और खतरनाक सांप वहां पहुंच जाता है। सांप चूजों का शिकार करना चाहता है। लेकिन, मां तो मां होती है...बच्चों को बचाने के लिए मुर्गी सांप से भिड़ जाती है। दोनों के बीच खतरनाक लड़ाई होने लगती है। फिर जो होता है उसे देखकर शायद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए।
दिल दहलाने वाला नजारा
नजारा देखकर जरूर आपका दिमाग हिल गया होगा। क्योंकि, जिस तरह मुर्गी सांप के साथ लड़ रही थी वो वाकई तारीफ के काबिल है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'md_logi05' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां वीडियो देखकर हैरान हैं। तो कुछ लोग मुर्गी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
