Viral Video: मुर्गे ने कर दी बच्चे की हवा टाइट, वीडियो में फाइट देख नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 7, 2022, 11:35 AM IST

Murge Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर मुर्गे का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक बच्चे की हवा टाइट कर दी। इस नजारे को देखने के बाद लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गे ने बजा दी बच्चे की बैंड
  • वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Murge Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो (Viral Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं और बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक मुर्गे ने बच्चे की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर कोई भी अपने पर कंट्रोल नहीं कर पाएगा।

Murge Ka Video

दिन बनाने वाला वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

बच्चे अक्सर अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कई बार उनकी शरारत पर भी लोग अपना दिल हार बैठते हैं। इस वायरल वीडियो में भी एक बच्चे का अनोखा अंदाज आपको देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा मुर्गे के साथ मस्ती कर रहा है। मुर्गा बच्चे का रास्ता घेरे हुए है और उसे आगे नहीं जाने देता है। बच्चा बार-बार मुर्गे को हटाने की कोशिश करता है। अपने स्टाइल में बच्चा मुर्गे को भगाने और डराने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, मुर्गा भी जिद पर अड़ा हुआ है और अचानक बच्चे पर हमला कर देता है। फिर जो बच्चे की हालत होती है उसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। देखें वीडियो...

End of Feed