VIDEO: मुंबई की सड़कों पर उतरा मोरों का झुंड, मानसून की दस्तक ने मायानगरी को और भी बना दिया जादुई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ मोर मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। बारिश के साथ मोरों की यह शानदार मौजूदगी मुंबईवासियों के लिए किसी सरप्राइज जैसा ही है।

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। यहां की तेज रफ्तार जिंदगी, भीड़भाड़ वाली सड़कें और लगातार भागते लोग इसकी पहचान हैं लेकिन कभी-कभी यही शहर ऐसा नजारा भी दिखाता है, जो लोगों को कुछ पल के लिए ठहरने पर मजबूर कर देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई का एक ऐसा ही वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि साउथ मुंबई की सड़कों पर मोर और मोरनियों का झुंड आराम से घूमता नजर आ रहा है। यह खूबसूरत नजारा मानसून की पहली बारिश के बाद देखने को मिला, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

Mumbai peacock viral video

मुंबई की सड़कों पर मोर घूमते नजर आए (Instagram/@kanandivecha)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मुंबई की सड़क पर टहलते दिखे मोर

यह वायरल वीडियो (Viral Video) पेडर रोड और केम्प्स कॉर्नर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मोर-मोरनियां सड़क पर धीरे-धीरे टहलते दिख रहे हैं। आसपास गाड़ियां चल रही हैं, लोग आ-जा रहे हैं, लेकिन इन पक्षियों को किसी बात की कोई चिंता नहीं है। वे शांति से अपने रास्ते पर टहल रहे हैं। एक अन्य वीडियो में एक खूबसूरत मोर किसी इमारत की बालकनी की रेलिंग पर बैठा दिखाई दे रहा है। ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच मोरों का यह नजारा लोगों को बहुत ही आकर्षक लग रहा है। कई राहगीर इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते भी दिख रहे हैं।

End of Feed