VIDEO: मैदान के बाद चेन्नई के आसमान पर भी धोनी का राज! मरीना बीच पर ड्रोन शो के जरिए CSK ने 'थाला' को दिया खास सम्मान

Viral Video: चेन्नई के ऐतिहासिक मरीना बीच पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी के सम्मान में एक भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया। सैकड़ों चमकते हुए ड्रोन्स ने आसमान में 'For Our Thala', धोनी का मुस्कुराता चेहरा, उनका आइकॉनिक हेलिकॉप्टर शॉट और जर्सी नंबर 7 की आकृतियां बनाईं।

Viral Video: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई शहर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। चेन्नई के फैंस उन्हें सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि अपना 'थाला' मानते हैं। इसी अटूट प्यार और सम्मान को एक नया आयाम देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शहर के ऐतिहासिक मरीना बीच के आसमान में एक ऐसा अद्भुत नजारा पेश किया, जिसे देखकर हर क्रिकेट प्रेमी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। रात के अंधेरे में सैकड़ों ड्रोन्स ने मिलकर आसमान को एक विशाल कैनवास बना दिया और एमएस धोनी को एक बेहद खास और भावुक ट्रिब्यूट दिया।

viral video

आसमान में चमके 'थाला' (तस्वीर साभार- @cskfansofficial, @itsaravind._)

मरीना बीच पर जमा हुए दर्शकों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में इस ड्रोन शो की भव्यता साफ देखी जा सकती है। शो की शुरुआत में ड्रोन्स ने आसमान में एमएस धोनी के साइड प्रोफाइल के साथ 'For Our Thala' लिखा। इसके तुरंत बाद ड्रोन्स ने अपनी पोजिशन बदली और आसमान में धोनी का मुस्कुराता हुआ चेहरा उभर कर सामने आया, जिसे देखकर समुद्र तट पर मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। इस लाइट एंड ड्रोन शो का सबसे रोमांचक पल वह था, जब ड्रोन्स ने बल्लेबाजी करते हुए धोनी की आकृति बनाई और गेंद को बाउंड्री के पार भेजते हुए उनके मशहूर हेलिकॉप्टर शॉट को जीवंत कर दिया। इसके ठीक बाद नीले और हरे रंग की रोशनी में विकेटकीपिंग ग्लव्स पहने और पीठ पर नंबर 7 की जर्सी के साथ विकेट के पीछे खड़े धोनी की छवि दिखाई गई, जिसने फैंस की पुरानी यादों को ताजा कर दिया। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, भावनाओं का ज्वार और तेज होता गया। आसमान में एक विशाल '7' नंबर बना और उसके बीच में सुनहरे अक्षरों में "THALA FOREVER" चमकने लगा। यह संदेश इस बात का प्रतीक था कि मैदान पर भूमिका चाहे जो भी हो, चेन्नई के दिलों पर हमेशा धोनी का ही राज रहेगा। शो के समापन पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का दहाड़ता हुआ शेर वाला लोगो आसमान में उभरा, जिसके ठीक नीचे "TEAM MENTOR" लिखा नजर आया। इस एक दृश्य ने साफ कर दिया कि अब माही एक नई और बड़ी जिम्मेदारी के साथ अपनी पसंदीदा फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। देखें वीडियो...

End of Feed