Video: दूल्हे के स्वागत के लिए सासू मां ने किया इतना खूबसूरत डांस, टकटकी लगाकर देखते रह गए बाराती

Dance Video: देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात आ चुकी है। वहीं दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर जाने के लिए तैयार है। इसी बीच वहां पर घरातियों और बारातियों की भीड़ उमड़ी हुई है। आप देख पाएंगे कि तभी दूल्हे की सासू मां पर सबकी नजर जाती है।

Dance Video: भारत में शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस तो सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता ही है, लेकिन शायद ही आपने देखा होगा कि दुल्हन की मां यानी दूल्हे की सासू मां अपने डांस से बारातियों को झूमने पर मजबूर कर दे। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें दूल्हे की सासू मां का डांस देखकर आपका भी दिल झूम उठेगा। सोशल मीडिया पर सासू मां के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Saas Dance Video

सासू मां का डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात आ चुकी है। वहीं दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर जाने के लिए तैयार है। इसी बीच वहां पर घरातियों और बारातियों की भीड़ उमड़ी हुई है। आप देख पाएंगे कि तभी दूल्हे की सासू मां पर सबकी नजर जाती है। देखा जा सकता है कि सासू मां अपनी बेटी के दूल्हे राजा के लिए बहुत ही खूबसूरत डांस करने लगती है। सासू मां फिल्मी गानों पर इतना धमाकेदार डांस करती है, जिससे शादी का माहौल खुशनुमा हो जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed