Mother And Daughter Lovely Conversation: बच्चे कितने प्यारे होते हैं, इस बात का पता तो सबको ही होगा। लेकिन आज का समय ऐसा चल रहा है कि बच्चे काफी समझदार हो रहे हैं। ऐसे में माता पिता के साथ उनके फनी मोमेंट के वीडियोज भी काफी वायरल होते रहते हैं, जिसे लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको भी इस बच्ची से लगाव हो जाएगा। बच्ची के बात करने के इस अदा पर आप दिल हार बैठेंगे।
बच्ची और मां की प्यारी सी बातचीत (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक मां और बच्ची का बातचीत चल रही होती है। इस दौरान बच्ची मां से पूछती है कि क्लॉक वॉच से क्या कहता है। तो उसकी मां पूछती है- क्या..। फिर बच्ची का जो जवाब आता है, उसे सुनने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल, जैसे ही मां इसके बारे में पूछती है, वैसे ही बच्ची कहती है कि 'HOUR is doing'..। बच्ची के टोन को सुन मां हंस पड़ती है और फिर कुछ देर बाद बच्ची भी क्यूट वाला रियक्शन देती है। ऐसे में वीडियो देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा और आप भी एक प्यारी सी मुस्कान के साथ स्माइल कर देंगे।
बच्ची और मां की प्यारी सी बातचीत
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बच्ची की स्माइल और एटीट्यूड दोनों ही जबरदस्त है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बच्ची ने तो दिन बना दिया। बता दें, इस वीडियो को 'theblackmanfamilyofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
