Ajab Gajab: धरती का सबसे अनोखा पुल, जहां पहुंचकर सुसाइड कर लेते हैं कुत्ते, हैरान करने वाली वजह

Ajab Gajab News: इस अनोखे पुल को साल ​1950 में बनाया गया था। पुल के बनने के बाद से ही इस तरह की रहस्यमयी घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, वैज्ञानिक भी इसके पीछे के रहस्य का अब तक पता नहीं लगा पाए हैं। सबसे बड़ी हैरानी यह है कि अधिकतर कुत्ते एक ही जगह से कूदते हैं। यहां तक कि एडमिनिस्ट्रेशन को यहां पर वॉर्निंग बोर्ड लगवाना पड़ा।

Ajab Gajab News: इस धरती पर बहुत सारी अनोखी जगहें मौजूद हैं। कई जगह इतनी रहस्यमयी हैं, जिनका रहस्य आज तक वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। ऐसा ही एक पुल धरती पर मौजूद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पुल पर पहुंचकर कुत्ते आत्महत्या कर लेते थे। यकीनन इस बात को सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे। इस पुल की कहानी आपको हैरान करने वाली है। दुनिया का सबसे रहस्यमयी पुल स्कॉटलैंड में मौजूद है।इस पुल को कुत्तों का सुसाइड प्वाइंट माना जाता है। माना जाता है कि इस पुल के पास आकर कुत्ते छलांग लगाकर अपनी जान दे देते हैं।

dog suicide bridge

स्कॉटलैंड का सबसे रहस्यमयी पुल (iStock)

डॉग्स सुसाइड ब्रिज

धरती का सबसे रहस्यमयी पुल स्कॉटलैंड के डंबार्टन इलाके में मौजूद है। जिसकी ऊंचाई तकरीबन 50 फीट है। यहां के लोगों का कहना है कि कोई भी डॉग जब यहां से गुजरता है तो अचानक इससे छलांग लगाकर नीचे कूद जाता है। यहां तक कि कोई पालतू कुत्ता भी जब अपने मालिक के साथ यहां टहलने आता है, तो अचानक रस्सी छुड़ाकर नीचे कूद जाता है। हैरानी की बात यह है कि अब तक सैकड़ों कुत्ते इस पुल से छलांग लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। इस वजह से पुल को 'डॉग्स सुसाइड ब्रिज' कहा जाता है।

End of Feed