Video: हर बेटा ऐसे ही बनना चाहता है पिता की जिंदगी का सहारा, वीडियो देख इमोशनल न हो जाएं तो कहना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 10, 2024, 06:23 PM IST

Father Son Video: एक पिता और एक बेटे के रिश्ते से जुड़ा यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चा साइकिल से नीचे उतरकर अपने पिता को चढ़ाई वाले रास्ते में साइकिल चढ़ाने में मदद करता है।

Father Son Video: एक पिता अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। अपने बच्चों पर मुसीबत आने पर वह अपनी जान की परवाह किए बिना उनकी सुरक्षा करता है। इसी तरह बेटे-बेटी भी बचपन से ही अपने पिता की जिंदगी का सहारा बनना चाहते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो आपने देखे होंगे, जिसमें कोई बेटा या बेटी अपनी पिता की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरते नजर आते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखकर आप अपना दिल लुटा देंगे।

father son video

पिता पुत्र का सबसे प्यारा वीडियो (ट्विटर)

वीडियो देखकर लुटा बैठेंगे अपना दिल

एक पिता और एक बेटे के रिश्ते से जुड़ा यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। वीडियो में एक बच्चा, उसके पिता और उसकी मां नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि पिता अपनी पत्नी को साइकिल पर बिठाकर कहीं जा रहा है। वीडियो देखकर प्रतीत होता है कि बच्चा भी अपने पिता के साइकिल पर बैठा रहा होगा। हालांकि, रास्ते में एक जगह चढ़ाई आती है तो पिता को साइकिल चलाने में कठिनाई महसूस हुई होगी। इसके बाद छोटा बेटा जो करता है, वह देख आप दिल हार बैठेंगे। देखें वीडियो-

End of Feed