Most Haunted Places: हॉरर मूवी (Horror movie) देखते हुए आपने जरुर सोचा होगा कि काश ऐसी कोई अजीबो-गरीब दिल दहलाने वाली घटना आपने देखी होती, जिसे दोस्तों और परिजनों को सुनाने में आपके रोंगटे खड़े हो जाते। जिसके बारे में सोचते ही आपकी धड़कनें बढ़ जाती और नसें तेज हो जातीं। अगर आप अपने जीवन को रोमांचक बनाना चाहते हैं और जीवन को मजेदार कहानियों से भरना चाहते हैं तो आपको भारत के इन खौफनाक जगहों (scary places) के बारे में जरूर जानना चाहिए।
भानगढ़ का किला (ट्विटर)
भानगढ़ किला (BHANGARH FORT)
राजस्थान के अलवर जिले में भारत की सबसे डरावनी जगह मौजूद है। इसे भानगढ़ किले के नाम से जानते हैं। यह अलवर और जयपुर के बीच पड़ता है। इस शहर की स्थापना 1573 में राजा भगवंत दास ने की थी। जब औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल सल्तनत कमजोर हो गया था तब राजा जय सिंह द्वितीय ने जबरदस्ती इसे अपने राज्य में मिला लिया था। साल 1783 में अकाल के बाद यहां की जनसंख्या काफी घट गई थी। यहां के गांव के घरों में छत नहीं हैं और लोगों के बीच धारणा है कि छतें बनाई जाने पर वह गिर जाती हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सूर्योदय और सूर्यास्त के वक्त इस किले में प्रवेश कानूनी वर्जित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यहां पर एक साइन बोर्ड भी लगाया है कि इस किले में जबरदस्ती घुसने वाले पर कानूनी कारवाई की जाएगी।
लंबी डेहर माइन्स (LAMBI DEHAR MINES)
लंबी डेहर माइन्स मसूरी के बाहरी इलाके में मौजूद है। यह क्षेत्र चूने की खदानों (lime quarries) की वजह से ज्यादा प्रसिद्ध है। कई अनियमित ट्रक एक्सीडेंट की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। माना जाता है कि यहां 50,000 से ज्यादा मजदूर माइन्स की वजह से फेफड़े की बीमारी से ग्रसित हो गए थे और मारे गए थे। इसके बाद यह जगह देश के भूतिया जगहों में शुमार हो गई है। कुछ टूरिस्ट ने यहां से डरावनी आवाजें (scary sounds) सुनने की शिकायत की हैं। कई यात्रियों को यहां गंभीर रोड एक्सीडेंट झेलना पड़ा है। यह जगह ठंड में बर्फ पड़ने के बाद और डरावनी नजर आती है। कई लोगों ने यहां पर चुड़ैल देखने की भी बात कही है। यहां की आबादी काफी कम है, इस कारण यह जगह बहुत सुनसान नजर आती है।
डाउ हिल कुरसियोंग (DOW HILL KURSEONG)
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दार्जिलिंग (Darjeeling) के कुरसियोंग में डाउ हिल मौजूद है। इस जगह को असाधारण गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है। यहां के विक्टोरिया बॉयज हॉस्टल (Victoria boys hostel) में आत्माओं का निवास माना जाता है। कई लोगों का कहना है कि जब दिसंबर से मार्च के बीच 3 महीने तक स्कूल बंद रहता है तब वहां किसी के कदमों की आहट सुनाई देती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि स्कूल से पास वाले जंगल में अनगिनत लोंगों की लाशें पाईं गई हैं। डाउ हिल के पास ही एक रोड को डेथ रोड (Death road) के नाम से जाना जाता है। कई लोगों का कहना है कि वहां बिना सिर वाला एक लड़का यात्रियों का पीछा करता है। वह रोड से नीचे तक आता है फिर झाड़ियों में मिल जाता है। वहीं, इलाके में यह बात भी फैली है कि जो भी उस लड़के को देख लेता है। वह या तो सुसाइड (Suicide) कर लेता है या मारा जाता है।
