इंडिया में अंग्रेज से करवा लिया ऐसा काम, देखकर आप भी खूब हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 15, 2024, 02:48 PM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि एक शख्स ने अंग्रेज को पकड़ा और उससे कपड़े बेचने के लिए आवाज लगवा दी। फ्रेम में ये नजारा किसी को हंसने पर मजबूर कर देगा।

Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार कुछ चीजें बहुत हंसाती भी हैं। उन्हें जितनी बार देखें उनती ही हंसी आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक अंग्रेज शख्स से जुड़ा है जो भारत घूमने आया है। अंग्रेज इस दौरान बाजार में घूमता है और सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड करता है। उसने खुद के कैमरा में ऐसा कुछ रिकॉर्ड किया जिसे देखकर इंडियन गदगद हो गए। अंग्रेज शख्स से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है और अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

End of Feed