Viral Video: खुद को ज्यादा होशियार समझ रहा था सांप, बंदर ने मार-मारकर देखिए किस तरह भूत उतार दिया

Snake Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप और बंदर का मजेदार वीडियो
  • नजारा देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको काफी अनोखे-अनोखे वीडियो (Today Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) काफी फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Today Viral Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Shocking Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में सांप और बंदर का एक ऐसा वीडियो (Wildlife Video) सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

snake monkey video

बंदर ने सांप की हवा टाइट कर दी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आज कल जानवरों के भी वीडियो छाए रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जो सीधे लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में सांप और बंदर के बीच जिस तरह का खेल होता है, उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। वीडियो में आप देख सकते हैं जंजीर से बंधा एक बंदर आराम से बैठा है। अचानक उसके पास दो जहरीले सांप पहुंच जाते हैं। एक सांप होशियार बनते हुए बंदर को परेशान करने लगता है। एक-दो बार बंदर सांप को साइड करने की कोशिश करता है। इसके बावजूद बंदर मानने के लिए तैयार नहीं होता है। फिर, बंदर गुस्से में आ जाता है और सांप को मार-मारकर वहां से भगाकर ही मानता है। तो देखें ये मजेदार वीडियो...

End of Feed