सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ ऐसे वायरल वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिसे देख हम अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ना केवल इंसानों के बल्कि जानवरों के भी फनी और क्यूट वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर बंदर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। जानवरों में बंदर सबसे अलग होते हैं। इनकी हरकतें देख हर इंसान के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। बंदर इंसानों की हरकतों को कॉपी करने में माहिर होते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर बंदरों के फनी वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर बंदर का एक फनी एंड क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है।
चाकू में धार तेज करते दिखा बंदर(Source:Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बंदर की हरकतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। सामने आए इस वीडियो में बंदर, पत्थर पर चाकू रगड़-रगड़ कर उसकी धार तेज कर रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बंदर इस हिसाब से धार को तेज कर रहा है मानो ये कोई प्रोफेशनल काम हो!
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर अपने हाथ में चाकू उठाता है और बर्तन में रखे पानी से छूरे को गीला करता है और फिर उसे पत्थर पर घिसता है। ठीक वैसे ही जैसे कोई चाकू की धार तेज करने वाला करता है। बंदर बार-बार चाकू को उठाकर देखता है उसपर पानी लगाता है और दोबारा उसे बड़ी तेजी से पत्थर पर घिसने लगता है। चाकू की धार तेज करते हुए बंदर बीच-बीच में पानी भी लगाता नजर आ रहा।
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को IPS अधिकारी ने ट्विट करते हुए लिखा “रावण की लंका पर चढ़ाई से पहले ऐसे ही तैयारी वानर सेना ने की होगी।”
#Ravana ki #Lanka ki chadhai se pahle aise ki thi tayyari #VanarSena ne😂😂😜👌😁@arunbothra @ParveenKaswan @ipsvijrk t.co/i6xH6S4yap
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
