VIDEO: बंदर और कुत्ते के बीच हाहाकारी अंदाज में लड़ाई, दोनों ने एक-दूसरे को ऐसे पटका देखकर तोते उड़ जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2024, 05:34 PM IST

Animal Funny Video: एक कुत्ते और बंदर के बीच लड़ाई छिड़ गई। दोनों जिस अंदाज में लड़ रहे थे उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते और बंदर के बीच लड़ाई
  • दोनों का अंदाज देखकर लोगों की छूट गई हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा धमाल

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Animal Video) तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) काफी खतरनाक भी होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में कुत्ते और बंदर का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं एक पल के लिए हैरान भी हो जाएंगे कि सच में ऐसा भी हो सकता क्या?

Monkey Dog fight video

बंदर और कुत्ते के बीच मजेदार लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आज तक आपने कई जानवरों की लड़ाई देखी होगी। फिल्मों में, टीवी पर या फिर लाइव...कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर रोम-रोम कांप जाता है। वहीं, कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका यही हाल होगा। क्योंकि, जिस तरह बंदर और कुत्ते के बीच लड़ाई चल रही थी, उसने लोगों का दिल जीत लिया और यूजर्स बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटे बंदर और पपी के बीच लड़ाई शुरू होती है। पपी बंदर पर हावी हो जाता है और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को पटकने लगते हैं। जिस अंदाज में दोनों लड़ रहे हैं उसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

End of Feed