वायरल न्यूज़

Funny Video: मेला घूमने भैंसों के साथ पहुंच गया शख्स, फिर जो हुआ हंसी ना रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 22, 2024, 02:09 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि मेले में इतनी भीड़ है कि पैर रखने की जगह नहीं है, मगर इसी बीच एक शख्स अपनी भैंसे लेकर मेले में पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखाई दिया हंसी रोकना मुश्किल होगा।

Image

मेले का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में कब क्या देखने और सुनने मिल जाए कोई कुछ नहीं बता सकता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो मेले में घूमने पहुंचा है। देखकर हैरान हो जाएंगे कि शख्स मेला घूमने अपने साथ तीन भैंसों को भी लेकर पहुंच गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

मेले में घूमने पहुंचा शख्स

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक बड़े से क्षेत्र में मेला लगा हुआ है। मेले में जबरदस्त झूले हैं, खाने-पीने के लिए एक से बढ़कर चीजें हैं। इसमें आगे देखेंगे कि मेले में इतनी भीड़ है कि पैर रखने की जगह नजर नहीं आती है। मगर एकाएक तभी एक शख्स मेला घूमने पहुंचता है। मगर शख्स मेले में अपने साथ घर की तीन भैंसे भी ले आया। इधर शख्स जैसे ही भैंसों के साथ मेले में घुसा आसपास मौजूद लोग डरने लगे। बच्चे-बूढ़े क्या सभी खुद को बचाने के लिए इधर-उभर भागते हैं। मगर फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है।

इंस्टग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो में आगे देखेंगे कि मेले में बहुत भीड़ होने के बाद भी शख्स अपनी भैंसों को लेकर आगे बढ़ता जा रहा है। मालूम हो कि मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article