Viral Video: भारत में शादियों से पहले तमाम तरह की रस्में निभाई जाती हैं। आजकल शादी के प्रोग्राम के अलावा हल्दी, मेहंदी और संगीत प्रोग्राम भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मेहमान और रिश्तेदार भी दूल्हा-दुल्हन के साथ एंजॉय करते हैं। हालांकि, दुल्हन की तरफ जो प्रोग्राम किए जाते हैं, कई बार उसमें माहौल गमगीन हो जाता है। दरअसल, शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन की विदाई होती है और उसे अपना घर-बार छोड़कर दूल्हे के घर जाना होता है।
वीडियो देखकर आपके भी निकल पड़ेंगे आंसू
इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें आप दुल्हन और उसकी मां को बहुत ही ज्यादा इमोशनल होता देख सकते हैं। यह वीडियो सबको रुलाता नजर आ रहा है। वीडियो इंटरनेट यूजर्स के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। आप देख सकते हैं कि अपनी हेल्दी में दुल्हन डांस कर रही होती है। इस दौरान बैकग्राउंड में 'प्रेम रोग' फिल्म का गीत 'ये गलियां ये चौबारा' बजने लगता है। देखें वीडियो-
गाना बजते ही दुल्हन अपनी मां के साथ विदाई के क्षण को याद करने की कोशिश करती है। आप देख सकते हैं कि गाने को फील करके दुल्हन की मां मां तुरंत ही रो पड़ती है। वहीं दुल्हन भी वीडियो में डांस करते-करते इमोशनल नजर आती है। वीडियो को wedding____vibes80 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के इमोशनल कमेंट कर रहे हैं।
