Monitor Lizards Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं प्रेम के बिना जीवन अधूरा है। इंसान हो या फिर जानवर सबके जीवन में प्रेम का खासा महत्व है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हो सकता है आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। क्योंकि, इस वीडियो में सड़क पर दो विशालकाय छिपकली गले मिल रहे हैं उसने सबको हैरान कर दिया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
कभी देखा है ऐसा नजारा, (Photo Credit- Instagram)
ये अद्भुत नजारा कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़भाड़ वाली सड़क लोगों का आना-जाना लगा है। अचानक दो मॉनिटर छिपकली भी वहां पहुंच जाती है। विशालकाय छिपकली को देखकर तो लोग पहले घबरा जाते हैं। लेकिन, ये छिपकलियां किसी को परेशान नहीं करती, बल्कि आपस में गले मिलने लगती हैं। दोनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे काफी समय बाद ये मिले हों और मिलते ही दोनों का प्यार एक-दूसरे के लिए छलक पड़ा। कुछ समय तक दोनों छिपके रहे और फिर मंजिल की ओर निकल पड़े। तो आप भी देखें ये अद्भुत नजारा...
These monitor lizards appear to beembracing, but what looks like a hug isactually a duel, each trying to overpow… t.co/9DPWSjyqPA
— ANI (@ANI) Feb 13, 2023
वाह, क्या प्रेम है?
वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@gunsnrosesgirl3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब दो लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, यूजर्स अपने-अपने अंदाज में वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं।
