वायरल न्यूज़

कार को मॉडिफाई कर बना दिया चलता फिरता घर, देखकर हर कोई रहा गया दंग, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार को इस तरह मॉडिफाई किया गया कि देखने में वह चलता-फिरता घर लग रहा है।

Image

कार को बना दिया चलता-फिरता घर (तस्वीर साभार- @JaikyYadav16)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से एक अनोखे वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिलते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग घूम जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को भी छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक कार को मॉडिफाई करके चलता-फिरता घर बना दिया गया है। सड़क पर जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

    आप सबने आज तक जुगाड़ (Jugaad Video) से बनी कई मजेदार चीजे देखी होगी। इतना ही नहीं कई लोगों ने जुगाड़ का इस्तेमाल करके कई आइटम भी तैयार किए होंगे। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क पर एक मॉडिफाई कार सरपट दौड़ रही है। दरअसल, जिस अंदाज में कार को मॉडिफाई किया गया था उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह चलता-फिरता कोई घर हो। इस नजारे ने एक पल के लिए सबको चौंका दिया। देखें वीडियो...

    कार या चला-फिरता घर...

    वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरत में पड़ गए होंगे। एक्स पर इस वीडियो को @JaikyYadav16 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लाखों की संख्या में लोग इस मजेदार वीडियो को देख चुके हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। कुछ लोग जहां इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article