Ajab Gajab: दुनिया में यहां क्रिसमस का 25 दिसंबर को नहीं, 6 और 7 जनवरी को होता है जश्न, जानें क्यों

क्रिसमस ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। जो आमतौर पर 25 दिसंबर को मनाया जाता है लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं। जहां पर यह त्योहार 6 या 7 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी वजह अलग-अलग धार्मिक परंपराएं और जूलियन व ग्रेगोरियन कैलेंडर का फर्क है। हालांकि तारीख अलग हो सकती है, लेकिन क्रिसमस का संदेश हर जगह एक ही होता है। जानें कैलेंडर का आखिर क्या है फर्क।

क्रिसमस ( Marry Christmas 2025) ईसाई धर्म का प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जिसे हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। यह दिन ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्म की याद में मनाया जाता है, जिन्हें ईसाई धर्म में ईश्वर का पुत्र माना जाता है। दुनिया के ज्यादातर देशों में क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है लेकिन आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि आज के समय में कई देश ऐसे भी हैं। जहां क्रिसमस 6 जनवरी या 7 जनवरी को मनाया जाता है। यह फर्क किसी गलती की वजह से नहीं, बल्कि धार्मिक परंपराओं और कैलेंडर सिस्टम के आधार पर है।

Why Christmas date is different

दुनिया में यहां क्रिसमस 25 दिसंबर को नहीं, 6 और 7 जनवरी को होता है जश्न (फोटो:iStock)

इन देशों में 7 जनवरी को मनाते हैं क्रिसमस

सबसे पहले जानिए आखिर किन देशों में 7 जनवरी को क्रिसमस मनाया जाता है। 7 जनवरी को क्रिसमस मनाने वाले देशों में रूस, सर्बिया, ग्रीस, रोमानिया, बुल्गारिया, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, मोल्डोवा, मोंटेनेग्रो, मैसेडोनिया और बेलारूस शामिल हैं। इसके अलावा इथियोपिया (इथियोपियन ऑर्थोडॉक्स चर्च) और इजिप्ट (कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च) में भी जनवरी 7 को ही क्रिसमस होता है। इन देशों में 6 जनवरी की रात क्रिसमस ईव मानी जाती है।

End of Feed