Manda Rumali Roti: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखने के बाद दिमाग का दही हो जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद भी आपके साथ कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस वीडियो में एक शख्स काफी बड़ी साइज की रोटी बना रहा है, जिसे देखने के बाद आपको चक्कर आ सकता है। क्योंकि यकीनन आपने इतनी बड़ी शायद ही कभी देखी हो।
मांडा रोटी की साइज देखकर उड़ जाएंगे होश (X)
ये भी पढ़ें - क्या आप असली दूध पीते हैं या आप भी केमिकल से बने Milk का करते हैं इस्तेमाल, नकली दूध का ये वीडियो हिलाकर रख देगा दिमाग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स द्वारा बनाई जा रही इतनी बड़ी साइज की रोटी का नाम मांडा रोटी है, जो मुगल काल से ही काफी फेमस है। इस रोटी को अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे देशों में आज भी बनाया जाता है और काफी चर्चित भी है। मांडा रोटी, रुमाली रोटी का बड़ा साइज है, जो लोगों को पसंद आता है। यूजर्स का कहना है कि इतने में तो पूरा परिवार खाना खा ले।
मांडा रोटी की साइज देखकर उड़ जाएंगे होश
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों का रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसकी साइज में तो 20 रोटी आराम से बन सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस एक रोटी को खाने में दिन निकल जाएगा। बता दें, इस वीडियो को '@kamleshksingh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।
