वायरल न्यूज़

Viral Video: टेम्पो से गली में मचाना चाहता था भौकाल, गाड़ी लेकर ऐसे पलटा हमेशा के लिए भूल जाएगा टशन दिखाना

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है। क्योंकि, धमाल मचाने के चक्कर में टेम्पो वाले के साथ अनोखा खेल हो गया।

Image

टशन के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • टेम्पो लेकर पलट गया शख्स
  • नजारा देखखर लगेगा झटका
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप घबर जाएंगे। क्योंकि, भौकाल दिखाने के चक्कर में एक शख्स के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो शायद ही जिंदगी में कभी भूल पाएगा।

दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं, जो हमेशा भौकाल मचाना चाहते हैं। इसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। जबकि, कई बार कुछ लोगों के साथ खेल भी हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स गली के अंदर तेज रफ्तार में टेम्पो लेकर जा रहा है। आगे कुछ बच्चे जा रहे होते हैं। टेम्पो को देखकर बच्चे घबर जाते हैं और साइड हो जाते हैं। लेकिन, अगले ही पल कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आपका दिमाग जरूर चकरा जाएगा। देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर जरूर आपको भी झटका लगा होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'namastey_gir_news' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये काफी हाहाकारी नजारा है। कुछ का कहना है कि टशन दिखाने के चक्कर में खेल हो गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article