वायरल न्यूज़

Video: बाइक के साइलेंसर से लगा दी आग, हैरतअंगेज कारनामे को देख याद आया KGF वाला सीन

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स अपने बाइक के साइलेंसर इतना अधिक गर्म करता है, जिससे वह पूरी तरह लाल हो जाता है। फिर इसके बाद उसमें आग लगा देता है।

Image

बाइक साइलेंसर से जलाई आग (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक साइलेंसर को किया गर्म
  • पूरी तरह लाल हुआ बाइक साइलेंसर
  • बाइक साइलेंसर से जला दी आग

Bike Silencer Burning Fire: कुछ लोगों के सिर पर एडवेंचर करने का जुनून सवार रहता है। ऐसे में लोग खुद को संतुष्ट करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको कुछ ऐसा ही महसूस होने वाला है। वीडियो में नजर आ रहा लड़का अपने बाइक को साइलेंसर इतना अधिक गर्म कर लेता है, जिसके बाद साइलेंसर एकदम लाल हो जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बाइक का साइलेंसर जलकर एकदम लाल हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद लड़का जो करता है, उसे देख आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। दरअसल, लड़का लाल हुए साइलेंसर से आग जलाता है। अब आप समझ सकते हैं कि साइलेंसर कितना अधिक गर्म होगा, ऐसे में अगर इसमें किसी का पैर या हाथ लग जाए, तो तुरंत जलकर छाले निकल आएंगे।

बाइक साइलेंसर से जलाई आग

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों का रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बाइक है या सिलेंडर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लोग खुद को पापुलर करने के लिए न जाने क्या-क्या करते रहते हैं। बता दें, इस वीडियो को @y_iamcrazyy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 6 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article