Crocodile Attack Video: बड़े-बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि खूंखार जीव-जंतुओं से बचकर रहना चाहिए। इसके बाद भी दुनिया में कुछ ऐसे सिरफिरे लोग होते हैं, जो जोश-जोश में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें कुछ लोग पागलपन की हदों को पार करते नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। यह वीडियो एक खूंखार मगरमच्छ और एक सिरफिरे शख्स से जुड़ा है।
मगरमच्छ का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
मगरमच्छ से मजाक करने पहुंच जाता है शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विकराल मगरमच्छ नदी से बाहर निकलकर धूप सेंक रहा होता है। इसी बीच एक सिरफिरा शख्स उसके पास पहुंच जाता है। वह उसके पास पहुंचकर उसकी पीठ पर हाथ फेरने लगता है। ऐसा लगता है कि जैसे वह किसी पालतू जानवर को सहला रहा हो। पहले तो मगरमच्छ ज्यादा ध्यान नहीं देता है, लेकिन जब उसे अपनी पीठ पर शख्स का हाथ महसूस होता है तो वह पीछे पलटकर उस पर हमला कर देता है। यह नजारा बहुत ही खौफनाक है। देखें वीडियो-
वीडियो को twfeq नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि शख्स पागलपन की सारी हदें पार कर जाता है। वह धूप सेंक रहे मगरमच्छ को मसाज देने के चक्कर में यह भूल जाता है कि उसे 'पानी का जल्लाद' कहा जाता है। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ जिस तरह पलटकर शख्स पर हमला करता है, अगर शख्स की किस्मत अच्छी नहीं होती तो वह पल भर में खूंखार जानवर का शिकार हो जाता। मगरमच्छ के पलटते ही शख्स खुद को तेजी से पीछे खींच लेता है। इससे वह मगरमच्छ के वार से बच जाता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की सांसें अटक गई हैं।
