Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोगों में होड़ मची है। इसके लिए कई लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है और रातोंरात फेमस भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, कुछ लोगों के साथ ऐसी घटना घट जाती है, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप भी सकते में आ जाएंगे।
टशन के चक्कर में हुआ खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Viral Video: शख्स ने पत्ते पर सुई-धागा की मदद से बनाया ऐसा आर्ट, देखकर हर कोई रह गया दंग
ये तो हम सब जानते हैं दिवाली में लोग जमकर आतिशबाजी करते हैं। कुछ लोग तो काफी अनोखे अंदाज में पटाखे जलाते हैं। जबकि, कुछ लोग दिखाने के लिए अजीबोगरीब तरकीब अपनाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही हाहाकारी नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स मुंह में रॉकेट रखकर जला रहा है। शख्स का टशन देखकर ऐसा लगता है कि उसे बिल्कुल ही परवाह नहीं है। लेकिन, ऐसा धमाका होता है जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। देखें वीडियो...
जानलेवा टशन
वीडियो देखकर आपको भी जोरदार झटका लगा होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'fireworksfails' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 67 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि इस कहते हैं मौत से खेलना। कुछ का कहना है कि शौक के चक्कर में हो गया खेल। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
