वायरल न्यूज़

Chorni Ka Video: सब देख लिया मगर ऐसी चोरनी नहीं देखी, सरकारी बेंच ही चुराकर ले गई महिला

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 13, 2024, 09:15 AM IST

Chorni Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि चोरनी हॉस्पिटल में पहुंची और मौका देखकर वहां रखी सरकारी बेंच ही चुराकर फरार हो गई। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हर कोई हैरान रह गया।

Image

हॉस्पिटल में बेंच चुराते हुए चोरनी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐसी चोरनी नहीं देखी
  • सरकारी बेंच ही चुरा ली
  • हैरान कर रहा वीडियो

Chorni Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में एक से बढ़कर एक वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं जो किसी भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। मगर कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जिन्हें देखकर हम चौंक जाते हैं। देखकर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक चोरनी से जुड़ा है जिसकी चोरी देखकर एक ही बात कहेंगे, 'सब देख लिया मगर ऐसी चोरनी नहीं देखी।' हैरान हो जाएंगे कि महिला हॉस्पिटल में रखी सरकारी बेंच ही सिर पर रखकर उठा ले गई।

सरकारी बेंच ही चुरा ली

सरकारी बेंच चुराते हुए चोरनी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि हॉस्पिटल के अंदर बरामदे में सीसीटीवी कैमरे लगा है। कैमरे में सरकारी बेंच रखी हुई नजर आती है। फ्रेम में ये नजारा बिल्कुल शांत नजर आता है। मगर इसमें आगे जो हुआ देखकर यकीन नहीं करेंगे। दरअसल मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए एक महिला की फ्रेम में एंट्री हुई। महिला ने इधर-उधर देखा और मरीजों के बैठने की बेंच को उठाने लगी। देखकर हैरान होंगे वजन में इतनी भारी नजर आ रही बेंच को अकेली चोरनी ने उठाकर अपने कंधे पर रख लिया और फरार हो गई।

वायरल हुआ चोरनी का वीडियो

इतना भारी बेंच अकेले चुराकर ले जाने वाली चोरनी के वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने चोरनी की तारीफ करते हुए उसे रेसलिंग की दुनिया में हाथ आजमाने की सलाह दी है। मालूम हो कि चोरनी का वीडियो इंस्टाग्राम पर sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article