Desi Jugaad Video: हर किसी को देसी जुगाड़ का वीडियो पसंद आता है। इसमें जुगाड़ लगाने वाला अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल करके कोई न कोई ऐसा अविष्कार कर देता है, जिसे देखकर लोग शॉक्ड रह जाते हैं। इन दिनोंं एक ऐसा ही वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर नेटिजन्स ने अपना माथा पकड़ लिया है। वीडियो में एक शख्स गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत ही जबरदस्त जुगाड़ भिड़ाता है।
देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)
देसी जुगाड़ का अनोखा वीडियो वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स के घर में एक पंखा है, जबकि उसके घर में तीन कमरे हैं। इसके बाद शख्स इस एक पंखे से तीनों कमरों को ठंडा करने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि अपने इस अनोखे जुगाड़ से शख्स तीनों कमरों को एक ही समय पर अलग-अलग ठंडा भी कर देता है। अब आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि शख्स यह अनोखा कारनामा कैसे करता है। इसके पहले आपको यह वीडियो देखना होगा-
वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स एक फर्राटा पंखे में तीन पॉलीथीन को कुछ ऐसे फिट करता है, जो एक जंक्शन की तरह काम करता है। इसके बाद वह पॉलिथीन के पाइप को तीन अलग-अलग कमरों में भेज देता है। इसके जरिए ही एक समय में वह तीन अलग-अलग कमरों को ठंडा करता है। आप देख सकते हैं कि तीनों जगह पर कोई न कोई चैन की नींद ले रहा है। वीडियो को @munda_muktsar_toh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
