इसकी हिम्मत तो देखिए जरा! ऑटो में बैठी लड़की को छेड़ रहा था मनचला, राहगीर ने Video बना कर दिया वायरल

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जो महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करता नजर आ रहा है। वीडियो में एक मनचले युवक को सरेराह ऑटो में बैठी एक लड़की को छेड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल होते ही लोग भड़क उठे और युवक पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त रवैया अपनाता है फिर भी कुछ मनचले ऐसे होते हैं जो इन सबके बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। हाल में एक ऐसे ही मनचले युवक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक ऑटो में बैठी लड़की को छेड़ रहा है।

लड़की को छेड़ता मनचला युवक

लड़की को छेड़ता मनचला युवक (X/@WokePandemic)

ऑटो में बैठी लड़की से हुई छेड़छाड़

इस वीडियो ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मनचला युवक यह शर्मनाक हरकत सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम कर रहा है। आस-पास लोग आते-जाते भी दिख रहे हैं लेकिन वह फिर भी अपनी हरकतों को जारी रखता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक ऑटो में बैठी लड़की के साथ अनुचित तरीके से बातचीत कर रहा है। उसकी तरफ हाथ बढ़ाकर उसके कपड़े खींचने की कोशिश कर रहा है और लगातार छेड़खानी कर रहा है।

End of Feed