वायरल न्यूज़

VIDEO: गाड़ी पोंछते-पोंछते बन गया कार मालिक, कर्मचारी को बॉस ने गिफ्ट की Brand New Car

एक कार शोरूम के मालिक ने अपने यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को ऐसा सरप्राइज गिफ्ट दे दिया कि कर्मचारी के साथ-साथ इस वायरल वीडियो को देखने वाले भी हैरान रह गए। वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

बॉस ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट की नई कार (X/@Jimmyy__02)

सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार साफ करने वाले कर्मचारी को उसके मालिक ने उसे ऐसा सरप्राइज दे डाला कि वह हैरान रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार शोरूम के मालिक ने अपने कर्मचारी से कहा कि वह एक कार को अच्छे से साफ कर दे, क्योंकि कोई खरीददार आने वाला है। कर्मचारी ने पूरी मेहनत से कार को चमकाया, पोंछा और चमका डाला। जैसा कि वह रोज करता था। सफाई पूरी होने के बाद मालिक ने मुस्कुराते हुए कहा, "यह कार अब तुम्हारी है। तुम इसे साफ कर रहे थे, लेकिन यह तुम्हारा गिफ्ट है।"

मेहनत, ईमानदारी और वफादारी का ईनाम

कर्मचारी पहले तो स्तब्ध रह गया, इसके बाद उसके आंखों में आंसू भर आए। मालिक ने भावुक होकर बताया कि यह युवक 16 साल की उम्र से उनके साथ काम कर रहा है। लगातार मेहनत, ईमानदारी और वफादारी के लिए उसने अपने कर्मचारी को वह कार गिफ्ट की है। मालिक ने कहा कि, "तुम मेरे लिए बेटे जैसे हो। तुमने कभी धोखा नहीं दिया, कभी शॉर्टकट नहीं अपनाया। यह सिर्फ एक कार नहीं, मेरी तरफ से तुम्हारी मेहनत का सम्मान है।"

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। यह घटना ब्राजील की बताई जा रही है। इस वीडियो को हमने सोशल साइट एक्स से @Jimmyy__02 नामक अकाउंट से लिया है। वीडियो को देखने के बाद तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं, "यह असली बॉस-एम्प्लॉयी रिलेशनशिप है।" एक यूजर ने लिखा, "ईमानदारी की कीमत ऐसी ही होनी चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "काश हर जगह ऐसे ही मालिक हों।" तीसरे ने लिखा, "लॉयल्टी रिवॉर्डेड"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article