वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: समुद्र के ऊपर दौड़ती ट्रेन! भारत के इस रेलवे ट्रैक पर यात्रा करते समय कांप उठते हैं यात्री

Ajab Gajab News: इस पुल से गुजरते समय कई यात्रियों को महसूस होता है मानो उनकी ट्रेन पटली के ऊपर नहीं बल्कि पानी के ऊपर चल रही है। पंबन रेलवे ब्रिज का इतिहास काफी दिलचस्प है। इसे 100 साल पहले ब्रिटिश काल में बनाया गया था। यह देश का पहला समुद्री रेलवे पुल माना जाता है। हालांकि, अब पुराने पुल के पास ही एक नया और बेहद आधुनिक पुल तैयार कर दिया गया है।

Image

पंबन ब्रिज (istock)

Ajab Gajab News: भारत में तकरीबन सवा लाख किलोमीटर रेल नेटवर्क है। जो मैदानी इलाकों से लेक पहाड़ों, जंगलों और रेगिस्तान तक जाता है। हर दिन हजारों ट्रेनें इन पटरियों पर गुजरती हैं। इसमें यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां शामिल हैं। इन सबके बीच आज हम आपको भारत के एक ऐसे रेलवे ट्रैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके ऊपर से गुजरते समय रेल यात्रियों की रूह कांप उठती है। यह रेलवे ट्रैक अपने रोमांचक और अनोखे अनुभव के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

भारत का सबसे रोमांचक समुद्री पुल

हम भारत के जिस अनोखे रेलवे ट्रैक की बात कर रहे हैं, वह तमिलनाडु में स्थित पंबन रेलवे ब्रिज है। आपको बता दें कि यह रेलवे ब्रिज समुद्र के बीचों-बीच बना हुआ है। रामेश्वरम धाम जाने वाले यात्रियों को इस पुल से होकर गुजरना पड़ता है। ट्रेन जैसे ही इस पुल पर चढ़ती है। इसके चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है। दरअसल, एक विशाल समुद्र से होकर यह पुल गुजरता है। जिस पर समुद्र की लहरें आकर टकराती हैं। इस पुल से होकर गुजरने वाली ट्रेन पर बैठे यात्रियों को सिर्फ दूर-दूर तक नीला पानी, तेज हवा और लहरों की आवाज सुनाई देती है। यह सफर किसी रोमांचक फिल्म के दृश्य जैसा नजर आता है।

पुराने पुल के पास ही बना नया पुल

इस पुल से गुजरते समय कई यात्रियों को महसूस होता है मानो उनकी ट्रेन पटली के ऊपर नहीं बल्कि पानी के ऊपर चल रही है। पंबन रेलवे ब्रिज का इतिहास काफी दिलचस्प है। इसे 100 साल पहले ब्रिटिश काल में बनाया गया था। यह देश का पहला समुद्री रेलवे पुल माना जाता है। हालांकि, अब पुराने पुल के पास ही एक नया और बेहद आधुनिक पुल तैयार कर दिया गया है। इस नए पुल को बेहद ही नई तकनीक के साथ बनाया गया है। इस पुल की खास बात है कि यह बीच से खुल जाता है। इस पुल के खुलने के बाद बड़े जहाज यहां से गुजरते हैं। कई बार समुद्र में ऊंची लहरें उठती हैं। यह लहरें पुल के पास तक आ जाती हैं। ऐसे में ट्रेन का सफर पहले से भी ज्यादा रोमांचक हो जाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article