Bathing With Jugaad In Winter: ठंड का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग पानी से बचने की कोशिश करते हैं। क्योंकि पानी को छूते ही मानिए ऐसा लगता है जैसे हाथ-पांव जम सा गया हो। ऐसे में लोग नहाने से पहले भी कम से कम 100 बार सोचते होंगे। लेकिन कुछ लोग नहाने के लिए भी कोई न कोई तरकीब निकाल ही लेते हैं। ऐसे में ठंड में नहाने के लिए एक शख्स ने ऐसी तरकीब ढूंढ निकाली, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे और हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
शख्स ने नहाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़ (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नहाते हुए नजर आ रहा है। नहाते वक्त पास में जल रहे चूल्हे से आग भी लेता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे। ऐसे में उसने ठंड से बचने ऐसी निंजा टेक्निक अपनाई, जिसे देख अब हर कोई मौज ले रहा है। क्योंकि अमूमन लोग ठंड में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस शख्स ने तो अलग ही जुगाड़ लगा लिया, जो कमाल का है।
शख्स ने नहाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा है कि इसने तो हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करा दिया। वहीं, एक अन्य यूजन ने लिखा कि इसे कहते हैं दोनों काम एक साथ करना। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'esmermelegmm06' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
