Viral Video: कुत्ते पर चढ़ा 'एनिमल' का फीवर, लॉर्ड बॉबी की तरह मस्ती करता नजर आया डॉगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 14, 2023, 03:03 PM IST

इंस्टाग्राम पर कुत्ते का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको एनिमल के बॉबी देओल की याद आ जाएगी। इस वीडियो में कुत्ता बिल्कुल लॉर्ड बॉबी की तरह मस्ती करता नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लॉर्ड बॉबी की तरह मस्ती करता दिखा कुत्ता
  • सिर पर ग्लास रखकर चलता दिखा डॉगी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Dancing Like Animal Viral Video: हाल ही में बॉबी देओल की एनिमल नाम की एक फिस्म रिलीज हुई, जिसको लेकर लोगों पर काफी असर भी देखा गया। फिल्म के गाने और डॉयलॉग को लेकर लोगों ने काफी सारे लोगों ने वीडियो और रील्स भी बनाए। ऐसे में इन सभी ने एक चीज सबसे अधिक लोकप्रिय हुई और वो थी - लॉर्ड बॉबी का डांस वीडियो, जिसको लेकर बॉबी को काफी सराहा भी गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक कुत्ता नजर आएगा, जो बॉबी देओल के डांस की कॉपी करता नजर आ रहा है। ऐसे में कुत्ते ने लॉर्ड बॉबी की तरह अपने सिर पर ग्लास लेकर चलता नजर आ रहा है, जो काफी मजेदार है। इस वीडियो को लोगों द्वारा भी काफी प्यार दिया जा रहा है और काफी शेयर भी किया जा रहा है।

End of Feed