वायरल न्यूज़

Video: इंसान ने कर दिखाया सबसे बड़ा चमत्कार! पानी में बना डाली 181 KM लंबी सड़क

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 14, 2023, 05:26 PM IST

Viral Video: इस पुल पर गेफिरोफोबिया (Gephyrophobia) से पीड़ित लोगों का सफर करना बैन है। यह हाईवे प्लोरिडा कीज को मैन लैंड से जोड़ता है। पानी पर बना यह हाईवे 113 मील यानि 181.9 किलोमीटर लंबा है।

Image

ओवरसीज हाईवे (ट्विटर)

Viral Video: इंसान ने विज्ञान से ऐसे-ऐसे चमत्कार कर दिखाए हैं, जिन्हें देखकर खुद इंसान भी हैरान रह जाता होगा। सोचकर ही आश्चर्य लगता है कि इंसान ने पानी में 180 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़क बना ली है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे अनोखे हाईवे के बारे में, जो अमेरिका में फ्लोरिडा कीज (Florida Keys) द्वीप समूह पर बनाया गया है। यह पानी पर बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क भी मानी जाती है।एक तरह से आप इसको इंजीनियरिंग का चमत्कार कह सकते हैं।

पानी पर बना 181 किलोमीटर लंबा हाईवे

इस हाईवे की लंबाई आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। इस पुल पर गेफिरोफोबिया (Gephyrophobia) से पीड़ित लोगों का सफर करना बैन है। बता दें कि गेफिरोफोबिया से पीड़ित वह लोग होते हैं, जिन्हें पुलों से डर लगता है। 101 travel bits की रिपोर्ट के मुताबिक, पानी पर बना यह हाईवे 113 मील यानि 181.9 किलोमीटर लंबा है। यह हाईवे प्लोरिडा कीज को मैन लैंड से जोड़ता है। अमेरिका में इस अनोखे हाईवे को यूएस रूट 1 के नाम से जाना जाता है। देखें वीडियो-

इस अनोखे हाईवे को हेनरी फ्लैग्लर (Henry Flagler) नाम के इंजीनियर ने डिजाइन किया था। यह हाईवे पानी में स्थित 44 द्वीपों को जोड़ता है।एक्स पर इस हाईवे का एक वीडियो शेयर किया गया है। @AmericaConexao नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपने फ्लोरिडा कीज के ओवरसीज हाईवे पर गाड़ी चलाई है?’ आप हाईवे के चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता देख सकते हैं। आप इस वीडियो को देखते समय ऐसा फील करेंगे कि मानों बादलों की तरफ जा रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article