Online Fraud News: आजकल लोग ज्यादातर सामान ऑनलाइन ही मंगवाते हैं। ऑनलाइन सामान घर पर आ जाता है और कई बार तो ऑफर भी मिल जाता है। इससे सामान मार्केट रेट से भी कम में मिल जाता है। हालांकि, कई ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसमें आदमी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाता है। ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ। इस शख्स ने ऑनलाइन आईफोन-15 मंगवाया था। शख्स के पास जब आईफोन की डिलीवरी हुई और उसने डिब्बा खोला तो उसके होश उड़ गए।
शख्स हुआ ऑनलाइ फ्रॉड का शिकार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने ऑनलाइन आईफोन-15 ऑर्डर किया था। इसके बाद डिलीवरी मैन शख्स का ऑर्डर लेकर घर पहुंचा। आईफोन-15 का ऑर्डर आते ही शख्स की बीवी खुशी से झूम उठी और वह अनबॉक्सिंग का वीडियो बनाने लगी। इसके बाद शख्स ने जब आईफोन-15 का बॉक्स खोला तो उसने जो देखा हैरान ही रह गया। शख्स की पत्नी के भी होश उड़ गए। देखें वीडियो-
शख्स ने यह वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर दिया। शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उसने अपने लिए फ्लिपकार्ट से आईफोन-15 ऑर्डर किया था। इसके बाद बदले में उसे पियर्स साबुन मिला। शख्स ने बताया कि उसने 16 नवंबर को फोन ऑर्डर किया था। इसके बाद शख्स को 25 तारीख को पार्सल दिया गया, जबकि इसमें अगले दिन की ही डिलीवरी दिखा रही थी। लेट डिलीवरी के बाद भी वह खुश था, लेकिन जब उसने बॉक्स खोला तो उसमें से पीयर्स साबुन देख उसके होश उड़ गए।
