शख्स ने 20 साल बाद हटवाई दाढ़ी, नए लुक में पहचानना हुआ मुश्किल, तस्वीर देख चौंक गए लोग

सोशल मीडिया पर एक शख्स की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसने दो दशकों तक अपनी घनी और लंबी दाढ़ी को संजोए रखा था, और आखिरकार उसने उन्हें ट्रिम कर दाढ़ी हटा दी। जिसके बाद शख्स का चेहरा ऐसा बदला कि उसे पहचानना तक मुश्किल हो गया। शख्स ने अपनी इस नई जर्नी को रेडिट के एक फोरम पर शेयर किया, जो खासतौर पर दाढ़ी और मूंछ के शौकीनों के लिए है।

भारत समेत पूरी दुनिया में दाढ़ी बढ़ाने का ट्रेंड आजकल जोरों पर है। लड़के हों या फिर अधेड़, हर कोई इस नए ट्रेंड को फॉलो कर रहा है और दाढ़ी बढ़ा रहा है। जिसे देखो वह स्टाइलिश बियर्ड लुक लेकर घूम रहा है। ऐसे में कई लोग तो सालों तक अपनी दाढ़ी नहीं हटवाते। जहां कभी लोगों के दिमाग पर क्लीन शेव रहने का जुनून सवार रहता था, वहीं अब लोग दाढ़ी वाले लुक को अपनाने में लगे हुए हैं।

Man After Shave

शख्स का यह ट्रांसफॉर्मेशन हो गया वायरल (Reddit/@r/beards)

हैरान कर देने वाले ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

इसी ट्रेंड से हटकर एक शख्स ने पुराने जमाने के ट्रेंड को फॉलो करने का सोचा और इसके लिए उसने अपनी 20 साल पुरानी दाढ़ी को कटवा दिया। शख्स के चेहरे से दाढ़ी हटने के बाद उसका लुक इतना बदला कि उसे पहचानना तक मुश्किल हो गया। दाढ़ी हटवाने के बाद लोग उसके नए लुक को देख दंग रह गए। इस हैरान कर देने वाले ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर @r/beards नाम के अकाउंट से शेयर की गई हैं। शख्स की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग इसकी चर्चा किए बिना नहीं रह पा रहे।

End of Feed