वायरल न्यूज़

30 सेकंड में शख्स ने अपनी पत्नी को किया इतनी बार Kiss कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैलेंटाइन डे पर गिनीज ने शेयर किया यह Video

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कई लोग तरह-तरह के इतिहास रचते हैं। ऐसे में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 30 सेकंड में सबसे ज्यादा बार किस करने का रिकॉर्ड बना डाला। जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है।

अपनी पार्टनर को किस करते हुए जोशुआ

अपनी पार्टनर को किस करते हुए जोशुआ (X/@GWR)

प्यार अगर सच्चा हो तो वह रिकॉर्ड भी बना सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया जोशुआ सॉन्डर्स (Joshua Saunders) और उनकी पार्टनर (Jenny Troy) ने। दरअसल, दोनों ने मिलकर 30 सेकंड में सबसे ज्यादा किस करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जिसका वीडियो इस वैलेंटाइन डे पर Guinness World Records ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर कर बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:

कैसे बना यह रिकॉर्ड?

जोशुआ पेशे से एक ब्रिटिश पत्रकार हैं। वे इस रिकॉर्ड को कायम करने के लिए GWR के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। वहां नियमों के तहत 30 सेकंड में किए गए उनके किस को गिना गया। जोशुआ ने तीस सेकंड में अपनी पार्टनर को कुल 146 बार किस किया। शुरुआत में उन्होंने इससे भी ज्यादा किस किए थे, लेकिन कुछ किस इसलिए हटा दिए गए क्योंकि हर किस के बाद चेहरे को पूरी तरह अलग नहीं किया गया था।

जोशुआ ने क्या कहा?

रिकॉर्ड बनाने के बाद जोशुआ ने बड़ी ही मजेदार बात कही। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़े। अगर आपको लगता है कि आप इससे ज्यादा तेज किस कर सकते हैं, तो आप जरूर अप्लाई करें।” यानि यह रिकॉर्ड तोड़ने की खुली चुनौती है। इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसमें वीडियो के कमेंट सेक्शन में जोशुआ की कही गई बात को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने कोट किया है। गिनीज ने यह भी बताया कि यह रिकॉर्ड पिछले साल जोशुआ ने बनाया था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article