वायरल न्यूज़

पत्नी जल्दी बिस्तर छोड़ने को तैयार नहीं, परेशान पति ने बीवी के मायके वालों को घर बुलाकर दिखाया सबूत

एक आदमी ने एक ऐसी औरत से शादी की, जिसे सोना बहुत पसंद है, इसलिए उसने उसके परिवार को इकट्ठा किया ताकि उन्हें यह दिखा सके कि वह हर दिन किन हालातों से गुजरता है।

Image

पति के घर आए पत्नी के मायके वाले (X/@mog_russEN)

शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी दोनों को मिलकर घर का काम करना होता है। ऐसे में अगर कोई एक भी इन चीजों से हिचकता है तो उसका सीधा असर दूसरे के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में सोचिए अगर किसी को बहुत ही आलसी पार्टनर मिल जाए, जो खूब सोता हो और अपना बिस्तर जल्दी छोड़ने के लिए तैयार ना होता हो, तो सोचिए ऐसे में उस पर क्या गुजरती होगी।

पत्नी की नींद से परेशान रहता है पति

कुछ इसी जद्दोजहद से एक शख्स अपना जीवन गुजार रहे एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां उसकी पत्नी बहुत आलस दिखाती है और सोने के बाद जल्दी बिस्तर से उठने को तैयार नहीं होती। ऐसे में शख्स ने अपनी समस्या को उसके परिवार वालों के सामने रखने के लिए एक गजब का तरीका खोज निकाला। जिससे वह अपनी पत्नी को गलत भी साबित कर सके और किसी के मन में उसके लिए कोई द्वेष ना रहे।

मायके वालों को दिखाया उनकी बेटी की करतूत

यह वाकया जापान का बताया जा रहा है। जहां एक जापानी आदमी की शादी एक ऐसी औरत से हो गई। जिसे सोना बहुत पसंद है, इसलिए उसने उसके परिवार को इकट्ठा किया ताकि उन्हें यह दिखा सके कि वह हर दिन किन हालातों से गुजरता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स की पत्नी कमरे में सो रही है और वह उसे जगाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह उसकी एक नहीं सुनती और बार-बार उठाने के बावजूद भी वह कंबल तानकर सो जाती है। शख्स की पत्नी की यह सारी करतूत उसके मायके वाले देख रहे होते हैं।

परिवार को देख शरमा गई पत्नी

आखिरकार उसकी पत्नी जब अपने पति के बार-बार जगाने से परेशान हो जाती है तो वह उठकर बिस्तर पर बैठ जाती है। लेकिन जब उसकी नींद में मदहोश आंखें जैसे ही अपने मायके वालों पर जाती है तो वह देखती है कि उसका पूरा परिवार उसके कमरे में खड़ा होकर उसकी नौटंकी देख रहा है। यह देख पत्नी शरमा जाती है और वह फिर से शर्म के मारे कंबल ओढ़कर उसमें छिप जाती है। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @mog_russEN नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 11 लाख लोगों ने देखा और 13 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article