ब्लाइंड गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में प्रपोज करता दिखा शख्स, दिल छू लेगा ये Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जो दुनिया के सबसे खूबसूरत वीडियोज में से एक है। इस वीडियो में एक लड़का अपनी ब्लाइंड गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्लाइंड गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
  • अनोखे अंदाज में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Beautiful Couple Proposal Video: प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जिसे सिर्फ वही समझ सकता है जिसने किसी से सच्चा प्यार किया हो। सोशल मीडिया पर लोग अपने प्यार को प्रमाणित करते हुए अपने पार्टनर के साथ कई क्लिप साझा करते हैं, जिसमें उनकी जिंदगी का एक खूबसूरत एहसास छिपा होता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपनी ब्लाइंड गर्लफ्रेंड के साथ एक रेस्टोरेंट जाता है। वहां पर अनोखे अंदाज में उसे प्रपोज करता है। गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए शख्स ने प्लेट पर ब्रेल लिपी में लिखवाता है - क्या तुम मुझसे शादी करोगी। इतना पढ़कर गर्लफ्रेंड भावुक हो जाती है और बॉयफ्रेंड से पूछती है कि क्या तुम सच में मुझसे शादी करोगे? इस पर लड़का उसे रिंग पहनाता है। ये खूबसूरत लम्हा वाकई में बेहद खास है।

End of Feed