Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो सोशल मीडिया के जरिए स्टार भी बन जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने भीड़ में धुरंधर मूवी का गाना गाकर महफिल लूट ली। आलम ये है कि उस लड़की की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग टैलेंट के जरिए फेमस हो जाते हैं, जबकि कई लोग गुमनाम ही रह जाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कई लोगों की तकदीर बदली है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने भीड़ में धुरंधर मूवी का गाना गाकर ऐसा माहौल बनाया कि वो फेमस हो गया। दरअसल, धुरंधर मूवी में जिसने इस गाने को अपनी आवाज दी वो एक कार्यक्रम कर रहे थे। तभी भीड़ से एक युवक ने इस गाने को शुरू कर दिया। जिस अंदाज में युवक ने इस गाने को गाया, उसने सबका ध्यान अपनी खींच लिया। देखें वीडियो...
गाने से बनाया माहौल
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'its__rsharma' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। बताया ज रहा है कि इस वीडियो को 7 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो पर रिएक्शन भी दिए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि भाई ने माहौल बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
