वायरल न्यूज़

Interesting Facts: पानी में मगरमच्छ किससे डरता है, सही जवाब सुनकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

Interesting Facts: मगरमच्छ जिसे पानी का बादशाह कहा जाता है लेकिन वह पानी में एक जीव से डरता है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि वह जीव कौन सा है?

Image

हिप्पो के सामने क्यों कांपता है मगरमच्छ (Photo: iStock)

Interesting Facts: पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाने वाला मगरमच्छ भी एक ऐसे जानवर से डरता है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह जानवर है Hippopotamus, जिसे हम आम भाषा में दरियाई घोड़ा कहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि आखिर मगरमच्छ किससे डरता है, और इसका जवाब है: हिप्पो। मगरमच्छ भले ही ताकतवर शिकारी हो, लेकिन हिप्पो उसके लिए बड़ा खतरा बन जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण है हिप्पो का विशाल आकार और आक्रामक स्वभाव।

हिप्पो का जबड़ा बहुत मजबूत

एक वयस्क हिप्पो (ajab gajab facts) का वजन लगभग 1.5 से 3 टन तक हो सकता है, जबकि बड़े मगरमच्छ भी आमतौर पर इससे काफी हल्के होते हैं। ऐसे में ताकत के मामले में हिप्पो भारी पड़ता है। हिप्पो का जबड़ा बहुत मजबूत होता है। अगर वह एक बार हमला कर दे, तो मगरमच्छ बुरी तरह घायल हो सकता है। इसके अलावा, हिप्पो पानी में बेहद फुर्तीले होते हैं और अपने इलाके को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। अगर कोई मगरमच्छ उनके क्षेत्र में घुस जाए या उनके बच्चों के पास पहुंचने की कोशिश करे, तो हिप्पो तुरंत हमला कर देते हैं।

crocodiles fear hippopotamus

iStock

हिप्पो से भिड़ना मगरमच्छ के लिए हो सकता है जानलेवा

कई बार देखा गया है कि जैसे ही मगरमच्छों का सामना हिप्पो के झुंड से होता है, वे धीरे-धीरे पीछे हट जाते हैं। वे टकराव से बचना ही बेहतर समझते हैं, क्योंकि हिप्पो से भिड़ना उनके लिए जानलेवा हो सकता है। हालांकि, मगरमच्छ को कुछ अन्य जानवरों से भी खतरा होता है, जैसे Jaguar, Lion या Anaconda। लेकिन पानी के अंदर सबसे ज्यादा दबदबा हिप्पो का ही माना जाता है। इसी वजह से हिप्पो को मजाक में “नदी का असली डॉन” भी कहा जाता है। स्पष्ट शब्दों में कहा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि जहां हिप्पो मौजूद हो, वहां मगरमच्छ भी सोच-समझकर ही कदम रखता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article