Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने (Shocking Video) को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ तो सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो (Trending Video) को काफी पसंद भी करते हैं और उनपर मजे लेकर प्रतिक्रिया भी देते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ के साथ मस्ती करना चाहता था। लेकिन, 'समंदर के सिकंदर' ने ऐसा जलवा दिखाया, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा।
मगरमच्छ का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- @harie)
दुनिया में कुछ ऐसे जानवर हैं, जिनसे ज्यादातर लोग दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, उनका हाहाकारी अंदाज लोगों के लिए बड़ा खतरा बन जाता है। इसमें एक नाम मगरमच्छ का भी है, जिससे दूसरे जानवर भी दूरी बनाकर रखते हैं। मगरमच्छ को 'समंदर का सिकंदर' भी कहा जाता है। क्योंकि, पानी के अंदर उसका एकक्षत्र राज चलता है। पानी के अंदर तो बड़े-बड़े खतरनाक जानवरों को भी वो धूल चटा देता है। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ के कई खतरनाक वीडियो आपको देखने को भी मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। दरअसल, एक शख्स मस्ती करते हुए मगरमच्छ के ऊपर बैठना चाहता था। लेकिन, 'समंदर के सिकंदर' शख्स को ऐसा रूप दिखाया, जिसे वो शायद ही भूल पाए। यकीन ना हो तो इस वीडियो को देख लें...
मगरमच्छ से पंगा
वीडियो देखकर आपके दिमाग की बत्ती भी गुल हो गई होगी। सोच रहे होंगे मगरमच्छ के साथ ऐसा कौन करता है? इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'harie'नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि सात लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर लोग एक से एक अनोखे रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये अंदाज तो काफी खतरनाक है। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं मौत से खेलना। जबकि, कुछ लोगों का कहना है और लो मगरमच्छ से पंगा। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
