Video: जुगाड़ की धरती पर ही देखने को मिलेगा ऐसा नजारा, बंदे ने मॉडिफाई कर टिर्री को बना दिया ऑटो

कई बार हमें जुगाड़ के ऐसे-ऐसे नमूने सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख हमारा मुंह खुला का खुला रह जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने मॉडिफाई कर अपनी टिर्री का ऐसा लुक बदला कि अब वह ऑटो रिक्शा की तरह दिखने लगी है।

भारत के लोगों का जुगाड़ देख इसे जुगाड़ की धरती कहा जाए, इसमें कोई दो राय नहीं। आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो चीख-चीखकर इस बात की गवाही देते हैं कि भारत में जुगाड़बाजी के प्रो लेवल प्लेयर्स मौजूद हैं जो हर एक छोटी-बड़ी चीज को अपने जुगाड़ से बदल देते हैं और उसे एक नया अवतार दे देते हैं। हाल में इस वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक बंदे ने अपने जुगाड़ से टिर्री को मॉडिफाई कर एक ऑटो में बदल डाला।

ये ऑटो नहीं बल्कि एक ई-रिक्शा है

ये ऑटो नहीं बल्कि एक ई-रिक्शा है (Instagram/@fatbikervaibhav)

पहली नजर में लगा ऑटो लेकिन बाद में निकली टिर्री

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा होता है। तभी उसकी नजर बगल में चल रही ऑटो पर पड़ी, लेकिन जब वह शख्स उस ऑटो के पास गया तो उसे समझ में आया कि यह कोई ऑटो नहीं बल्कि एक ई-रिक्शा है जिसे लोग आम बोलचाल की भाषा में 'टिर्री' भी कहते हैं।

End of Feed