Golf Player Unaware Of The Pair Of Snakes: काफी बार ऐसा होता है कि हम अपनी चीजें करने में इतना मशगूल हो जाते हैं कि बाकी चीजों पर ध्यान नहीं देते। ऐसा करना हमारे लक्ष्य प्राप्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी है। लेकिन कई बार आसपास के चीजों को भी ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि यही हमारे लिए हानिकारक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक प्लेयर गोल्फ खेलता नजर आ रहा है, जिसके पीछे सांप का एक जोड़ा बैठा हुआ है।
गोल्फ प्लेयर के ठीक पीछे सांप के जोड़े का वायरल वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स गोल्फ खेलता नजर आएगा, जो अपने टार्गेट पर फोकस करता है और गोल भी करता है लेकिन इसके विपरीत वह उस खतरे से अंजान रहता है, जो उसके पीछे सांप के रूप में बैठा रहता है। सांप के इस जोड़े को देखने के बाद शख्स वहां से भाग जाता है। ऐसे में देखा जाए तो वहां कुछ भी बड़ा खतरा हो सकता था, जो समय रहते टल गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
गोल्फ प्लेयर के ठीक पीछे सांप के जोड़े का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि सोचिए जरा अगर वे दोनों सांप कोबरा होते, तो शख्स की क्या हालत होती। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि दोनों रोमांस में बिजी है, इसीलिए गोल्फ प्लेयर बच गया। इस वीडियो पर अब तक 19 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'unilad' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
