वायरल न्यूज़

साल के आखिर में हुआ सोशल मीडिया का जबर इस्तेमाल, Video देखकर आप भी मानेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 18, 2023, 01:51 PM IST

Viral Video Today: शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया का सबसे सही इस्तेमाल बताया गया है। इसमें वो जो बातें कहता सुनकर फैन हो जाएंगे।

Image

शख्स का ये वीडियो अपलोड होते ही लाखों करोड़ों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • साल के आखिर में वायरल हुआ जबरदस्त वीडियो
  • बताया सोशल मीडिया का जबर इस्तेमाल
  • देखकर हंसी भी नहीं रुकेगी

Eyer Ender 2023: साल 2022 की तरह 2023 भी अब जाने वाला है। साल का आखिरी महीना चल रहा है और कुछ ही दिन में नया साल 2024 दस्तक देगा। मगर इस साल सोशल मीडिया में काफी कुछ खास देखने को मिला। यहां हमें ऐसे वीडियो भी देखने को मिले जिन्हें देखकर हंसी नहीं रोक पाए। कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए जिन्होंने भावुक कर दिया। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फनी मीम्स भी खूब देखने को मिले। मगर साल खत्म होने से ठीक पहले एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप फैन हो जाएंगे। वायरल वीडियो को नेटिजन्स ने साल का सबसे जबरदस्त कंटेंट बताया है। इसे सोशल मीडिया का जबर इस्तेमाल बताया गया है।

वायरल हुआ शख्स का वीडियो

दरअसल सामने आया वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जिसमें वो ऐसी बातें कहता है सुनकर फैन हो जाएंगे। वीडियो में शख्स कहता है, 'किसी को भी किसी भी तरह की पुताई करानी है, या फिर पेंट कराना है वो संपर्क करें इसी नंबर पर।' पेंट का काम मांगते हुए शख्स का ये वीडियो इतना वायरल हुआ है कि साल के सबसे पसंदीदा वीडियो में से एक बन गया। शख्स का ये वीडियो अभी तक लाखों करोड़ों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यहां देखिए वीडियो

सेलिब्रिटी बन गया शख्स

मजेदार है कि वीडियो वायरल होने के बाद शख्स इतना मशहूर हो गया कि उसने दोबारा एक और वीडियो शेयर किया। इसमें शख्स ने खुद का नाम कुलदीप कुमार बताया और नेटिजन्स से अपील की कि ज्यादा कॉल ना करें। मालूम हो कि शख्स के इस वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने शख्स की तारीफ करते हुए इसे सोशल मीडिया का सबसे सही इस्तेमाल बताया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर kuldipsinghkuldip355 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article