Spicy Green Pea Namkeen: हरे मटर की नमकीन तो आप सभी जानते ही होंगे, इसे खाना भी काफी लोगों को पसंद होगा। खासकर बच्चे हरे मटर की नमकीन काफी पसंद करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि हरे मटर की कैसे तैयार की जाती है, इसे फैक्टरी में कैसे बनाया जाता है? दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें हरे मटर की चटपटी नमकीन तैयार की जा रही है, जिसे आप देख सकते हैं।
हरे मटर की नमकीन बनाने की तरीका (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में हरे मटर की नमकीन को तैयार किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको मालूम चलेगा कि इस नमकीन में मिलने वाला मटर हरा नहीं होता बल्कि उसमें हरे रंग की चटनी डाली जाती है, जिससे उसका रंग हरा हो जाता है और फिर तैयार हो जाती है हरे मटर की चटपटी नमकीन। अब ऐसे में इंटरनेट पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
हरे मटर की नमकीन बनाने की तरीका
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि चलो कम से कम इसमें मटर तो है ना। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई हाइजीन की बात मत करो, क्योंकि मुझे बहुत पसंद है। इस वीडियो पर अब तक 22 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'foodie_incarnate' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
