Social Media Video Viral: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखने के बाद कई बार हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है बस उसकी आंखें फटी रह जाती हैं। एक बार में वीडियो देखने के बाद तो आपको भी यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रस्सी की मदद लेकर पहाड़ से खाई में छलांग लगा देता है। उसके बाद वह नीचे ही दो-तीन राउंड लगाता है।
वीडियो देखकर आपका भी छूट जाएगा पसीना (फोटो - X - @DashrathDhange4)
बता दें 25 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद लगता है कि यह वीडियो किसी टूरिस्ट प्लेस का है। जहां पर शख्स कोई एक्टिविटी में हिस्सा ले रहा है। जब यह शख्स नीचे खाई में रोप की सहायता से छलांग लगाता है तो वह पूरी तरह से सुरक्षा मानकों से मुस्तैद होता है। जब खाई में भेजने के लिए पीछे से रस्सी छोड़ी जाती है। जिसके बाद वह शख्स की चीखें भी सुनाई देती है।
इंटरनेट यूजर्स वीडियो देख हुए हैरान
पर यह चीख उसकी डर की नहीं बल्कि एंजॉयमेंट की होती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @DashrathDhange4 नामख अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक सैकड़ों लोगों ने देखा है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'इतना कॉन्फिडेंस कहा से लाते हैं यह लोग, मेरी तो देखकर ही धड़कन बढ़ गई क्या आप कर सकते हैं?' लिखा हुआ है।
इंटरनेट यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "मुझे तो ऊंचाई से नीचे देखने में भी डर लगता, ये कर लूंगा तो हार्टफेल्ट हो जाएगा", दूसरे ने लिखा: "कुछ लोगों में डर से ज्यादा जुनून होता है हम सोचते रह जाते हैं वो कर गुजरते हैं हिम्मत और आदत में फर्क यही होता है मैं कोशिश तो करूंगा पर दिल संभाल के", तीसरे यूजर ने लिखा: "कहां से लाते हैं लोग इतना कलेजा, मेरी तो हिम्मत जवाब दे जाएगी।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
