वायरल न्यूज़

Ajab Gajab News: टीचर ने छीना मोबाइल, लड़की ने गुस्से में स्कूल को किया आग के हवाले, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 27, 2023, 01:21 PM IST

Ajab Gajab News: स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची हर रोज क्लास में मोबाइल लेकर आती थी। बताया जाता है कि लड़की का स्कूल के उम्रदराज वार्डन के साथ अफेयर चल रहा था। वह क्लास में ही फोन चलाती रहती थी। इससे गुस्से में आकर एक टीचर ने बच्ची से मोबाइल छीन लिया था।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीचर ने छीन लिया था लड़की का मोबाइल
  • गुस्से में लगा दी अपने ही स्कूल को आग
  • आग की चपेट में आकर जिंदा जले 20 लोग

Ajab Gajab News: गुयाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में लड़की से टीचर ने मोबाइल क्या छीन लिया, उसने पूरे स्कूल में आग लगा दी। इसके बाद जो हुआ, वह रूह कंपाने वाला था। दरअसल, आग लगाने से स्कूल में 20 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। घटना गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन के एक स्कूल से सामने आई है।जिस बच्ची ने स्कूल में आग लगाई, उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है।

मोबाइल छीनने पर लड़की ने स्कूल में लगाई आग

रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची हर रोज क्लास में मोबाइल लेकर आती थी। वह स्कूल में ही किसी से फोन पर बात करती रहती थी। इससे क्लास टीचर से लेकर बाकी सारे टीचर परेशान थे। इसके बाद एक टीचर ने बच्ची से मोबाइल छीन लिया। फिर बच्ची को इतना गुस्सा आया कि बच्ची ने इतनी छोटी सी बात पर अपने ही स्कूल को आग लगा दिया। इस आग में 20 लोग जिंदा जल गए। लड़की पर इन बीस लोगों की जान लेने का आरोप लगा।

बताया जाता है कि लड़की का स्कूल के उम्रदराज वार्डन के साथ अफेयर चल रहा था। लड़की हर टाइम उसी वार्डन से बात करती रहती थी। इसकी वजह से क्लास के बाकी बच्चे डिस्टर्ब हो जाते थे। इसके साथी टीचर को भी पढ़ाने में परेशानी होती थी। इसी कारण एक टीचर ने बच्ची से मोबाइल छीन लिया था। जिससे बच्ची को गुस्सा आ गया था और उसने स्कूल को आग के हवाले कर दिया और बीस लोगों की जान ले ली।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article