Viral Video: हवाई जहाज में बैठते ही एयर होस्टेस लोगों को यह समझाती देखी जा सकती है कि प्लेन में कितने द्वार हैं। इसके साथ ही वह यह भी बताती है कि आपात स्थिति में इमरजेंसी दरवाजों तक कैसे पहुंचा जाय। बता दें कि प्लेन के मेन डोर लोगों से दूर होता है, लेकिन इमरजेंसी एग्जिट नजदीक ही होता है। ऐसे में इमरजेंसी गेट खोलना मुमकिन होता है। हालांकि, यह किसी आपात स्थिति में ही खोलना होता है। सोचिए अगर कोई उड़ते विमान में इमरजेंसी गेट खोल दे तो क्या होगा?
शख्स ने खोल दिया प्लेन का इमरजेंसी दरवाजा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक यात्री ने उड़ते प्लेन में अचानक इमरजेंसी गेट खोल दिया। इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर आप भी हिल जाएंगे। वीडियो साउथ कोरिया के एक विमान का है। जहां एक शख्स ने इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलकर बाकी अन्य यात्रियों को परेशान कर दिया। फिर जो स्थिति बनी, उससे बाकी बैठे यात्रियों का कलेजा मुंह को आ गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो एशियाना एयरलाइन (Asiana Airline) का है। देखें वीडियो-
एशियाना एयरलाइन की फ्लाइट नंबर OZ8124 ने जेजू आइलैंड से उड़ान भरी थी। इस प्लेन में 194 यात्री यात्रा कर रहे थे। यह फ्लाइट साउथ कोरिया में लैंड करने ही वाला था कि अचानक एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट डोर खोल दिया। इसके बाद प्लेन के अंदर जोर-जोर से हवा घुस गई। यह देखकर बाकी बैठे यात्री घबरा गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि किसी यात्री के साथ किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, इमरजेंसी गेट खोलने से कई यात्री बेहोश हो गए। वहीं बहुत सारे यात्री सांस लेने की समस्या से जूझते नजर आए। इस मामले में पुलिस ने एक 30 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो को @TansuYegen नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
