Viral Video: दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने गया बंदा, लड़कों ने चने की झाड़ पर चढ़ाकर खरीदवा दिया लेडीज स्वेटर

असली दोस्त वही हैं जो आपको सबसे ज्यादा तकलीफ में भी हंसने पर मजबूर कर दें। ऐसे ही कुछ दोस्तों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल है।

दोस्तों का मजाक-मस्ती कब आपके लिए शर्मिंदगी का हिस्सा बन जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर दोस्तों के मजाक-मस्ती वाले वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुकती। कई वीडियो में दोस्तों के प्रैंक का किस्सा भी देखने को मिलता है, जिसे देखने के बाद लोगों का मजा दोगुना हो जाता है।

दोस्तों के बहकावे में आकर लड़के ने लेडीज स्वेटर खरीदने का मन बना लिया

दोस्तों के बहकावे में आकर लड़के ने लेडीज स्वेटर खरीदने का मन बना लिया (Instagram/@troll69.in)

शॉपिंग पर साथ गए दोस्तों ने खरीदवा दिया लेडीज स्वेटर

हाल में ऐसा ही एक धमाकेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपने दोस्तों के साथ कपड़े खरीदने जाता है और उसके दोस्त उसे चने की झाड़ पर चढ़ाकर उसके लिए लेडीज स्वेटर खरीदवा देते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपने दोस्तों के साथ सर्दियों से बचने के लिए स्वेटर खरीदने गया है। ऐसे में उसे एक लेडीज स्वेटर पसंद आता है और वह उसे ट्राई करके देखने लगता है। यह स्वेटर गुलाबी रंग का था, जिस पर फूलों वाली एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो कि देखने से बिल्कुल गर्ली स्टाइल वाला स्वेटर लग रहा था।

End of Feed