Man Flying In Shopping Mall: जादूगरों के बारे में तो हम सभी बचपन से सुनते हैं। काफी बार इनके जादू को देखने का भी मौका मिल जाता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप देखते हैं। ये वीडियो खास उन लोगों के लिए हैं, जो जादू नहीं देख पाए हैं और सिर्फ सुनते ही आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई शॉक्ड है।
शॉपिंग मॉल में उड़ता दिखा शख्स (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शॉपिंग मॉल खरीददारी करने के लिए जाता है। कभी वहां पर रखे ट्रॉली को सामान रखने के लिए ले लेता है और फिर मॉल में घुमने लगता है। इस दौरान वह बाकी लोगों की तरह ट्रॉली लेकर पैदल नहीं चलता है बल्कि वह उड़ता दिखाई देता है। ऐसे में सभी लोग ट्राली लेकर उड़ते हुए शख्स को देख एकदम शॉक्ड हो जाते हैं।
शॉपिंग मॉल में उड़ता दिखा शख्स
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसने तो कमाल ही कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई तो हैरी पॉटर निकला। बता दें, इस वीडियो को '@XavierMortimer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं।
