वायरल न्यूज़

Viral Video: रील बनाते समय लड़की से टकराया लड़का, फिर बीच पब्लिक में सुंदर कन्या ने बना दिया रेल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का रील बनाने के दौरान एक लड़की से टकरा जाता है। फिर लड़की बीच पब्लिक में ही उसकी खूब बेइज्जती करती है।

Image

पब्लिक प्लेस में लड़की ने की लड़के की बेईज्जती (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • रील बनाते समय गलती से टकराया लड़का
  • लड़की ने पब्लिक प्लेस में की बेईज्जती
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Shocking Reel Video: लोगों पर रील्स बनाने को लेकर एक खुमार सा चढ़ा है, जिधर देखिए उधर रील्स के बीमार बैठे हैं। मार्केट देखिए या कोई और जगह हर ओर लोग रील्स बनाने में लगे हैं। लेकिन कई बार उनके रील्स बनाने के चक्कर में लोगों को काफी दिक्कत भी हो जाती है। इससे गुस्से में आकर झगड़ा भी होने की संभावना होती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देख आप चौंक जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक रील्स फुटबाल के साथ रील बना रहा होता है। तभी सीढ़ी पर एक लड़की मोबाइल चलाती हुई नीचे उतरती है और लड़का उससे टकरा जाता है। इससे लड़की का मोबाइल नीचे गिरकर टूट जाता है। फिर गुस्से में आकर लड़की उसके पैर पर तीन-तार किक मारती है और पब्लिक प्लेस में ही लड़के की खूब बेईज्जती करती है।

पब्लिक प्लेस में लड़की ने की लड़के की बेईज्जती

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि रील के चक्कर में भाई की रेल बन गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि रील बनाने के चक्कर में स्वाद मिल गया होगा। बता दें, इस वीडियो को '@raj23234' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 लाख 62 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article