वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: कैब में कपल्स के रोमांस से परेशान होकर ड्राइवर ने चिपकाया अनोखा पोस्टर, लिखा- 'ये OYO नहीं'

Romance in Cab: कैब ड्राइवर की यह चेतावनी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि कैब में लोग ऐसा भी करते होंगे। कैब ड्राइवर ने एक तरह से पोस्टर के जरिए प्रेमी जोड़ों को चेतावनी भी दी।

Image

कैब ड्राइवर की चेतावनी (ट्विटर)

Romance in Cab: हैदराबाद के एक कैब ड्राइवर से जुड़ा एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह कैब ड्राइवर अपनी गाड़ी में बैठने वाले कपल्स के रोमांस से परेशान हो चुका था। इसके बाद कैब ड्राइवर ने गाड़ी में बैठने वाले यात्रियों के लिए एक लिखित चेतावनी अपनी कार में चस्पा कर दी। कैब ड्राइवर की यह चेतावनी इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। कैब ड्राइवर ने इस चेतावनी में साफ शब्दों में प्रेमी जोड़ों को कार में रोमांस न करने की सलाह दी।

कैब ड्राइवर ने लगाया अनोखा पोस्टर

कैब ड्राइवर की यह चेतावनी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसे देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि कैब में लोग ऐसा भी करते होंगे। कैब ड्राइवर ने एक तरह से पोस्टर के जरिए प्रेमी जोड़ों को चेतावनी भी दी। कैब ड्राइवर ने चिपकाए गए पोस्टर में लिखा, 'चुपचाप बैठें और दूरी बनाए रखें.. यह कोई OYO नहीं है, बल्कि एक कैब है। वायरल नोट को देखकर आप भी समझ सकते हैं कि खास तौर पर प्रेमी जोड़ों को ध्यान में रखकर लिखा गया है। देखें पोस्ट-

आप देख सकते हैं कि नोट में लिखा गया है, 'चेतावनी! रोमांस न करें.. यह कैब है, आपका प्राइवेट प्लेस या फिर OYO नहीं। कृपया दूरी बनाए रखें और खामोश रहें।' इस पोस्ट ने जहां एक तरफ लोगों को सोचने पर मजबूर किया है, वहीं कुछ लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी लोग करते होंगे। इस पोस्ट को @HiHyderabad नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article